Table of Contents
ToggleGraphics Design को समझें और करिअर बनाएं।
क्या आप अपने सपनों कि उड़ान भरना चाहते हैं?
क्या आप आपके दिमाग में क्रीऐटिवटी भरी हुई है और उसको पेपर पर उतरना चाहते हैं?
क्या आप आर्टिस्ट है, क्रिएटिव सोचते हैं। और अपनी सोच को बेचना चाहते हैं?
अगर ऐसा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा। आपको आगे बढ़ने का रास्ता जरूर मिलेगा।
ग्राफिक डिजाइन विसुअल कंटेंट बनाने का एक प्रोसेस है जो ऑडियंस या कस्टमर के साथ विसुअल मैसेज द्वारा जुडने और अपने मैसेज को पहुंचाने में मदद करती है। विसुअल कम्यूनिकेशन एक आर्ट और टेक्नॉलजी का मिश्रण है। जो भी बिजनस ब्रांड हैं, और वे अपने कस्टमर दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए ग्राफिक डिजाइन बिल्कुल सही माध्यम है।
ग्राफिक डिजाइनिंग की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण है कि वर्तमान समय में अधिकतर बिजनस और उद्योगों को डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से अपने प्रोडक्टस और सर्विसेज़ का प्रचार और सेल बढ़ाने के लिए करते हैं और इसके लिए वे ग्राफिक डिजाइनिंग का उपयोग किया जाता है।
इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बढ़ते उपयोग से भी ग्राफिक डिजाइनिंग की मांग बहुत बढ़ी है। सोशल मीडिया पर बिजनस करने के लिए, कंपनियों को बढ़िया और आकर्षक डिजाइन और advertisement बनाने की आवश्यकता होती है जो ग्राफिक डिजाइनिंग के द्वारा किया जाता है।
इसलिए, ग्राफिक डिजाइनिंग एक ऐसा फील्ड है जो तेजी से लगातार विकास कर रहा है। तो पहले समझते हैं डिजाइन क्या है।
डिजाइन क्या है?
डिजाइन का अर्थ है किसी भी चीज या प्रोडक्ट के लिए, उसकी प्लैनिंग करना और योजना बनाना। यह किसी भी प्रोडक्ट का अप्रोच, structure, कलर, और uses के डिटेल्स का ध्यान रखते करते हुए किया जाता है। डिजाइन का purpose एक बेहतर उत्पाद या प्रोजेक्ट का निर्माण करना होता है, जो समाज और कस्टमर की जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करता हो। डिजाइन एक ऐसी प्रक्रिया है जो एक्सपर्ट और अनुभव के आधार पर होती है, जिससे प्रोडक्ट या प्रोजेक्ट का अंतिम रूप आता है जो कस्टमर को आकर्षित करता हो।
डिजाइन कई तरह के हो सकते हैं, जैसे वस्तुओं के डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिजाइन, वेबसाइट और वैब एप्लीकेशन के डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन आदि।
ग्राफिक डिजाइन क्या है?

Graphic Design में सॉफ्टवेर का इस्तेमाल करके बहुत ही सुन्दर और आकर्षक डिजाइन बनाते हैं। इसमें Poster या Banner भी बनता है। इसमें ग्राफिक डिजाइनर Text, Image और Graphic के मदद से बहुत ही अच्छा ग्राफ़िक डिजाइनिंग कर सकता हैं। ग्राफिक डिजाइन में फोटो, colour, shapes, फ़ॉन्ट्स, लेआउट आदि का उपयोग करके मैसेज को कस्टमर तक पहुचाने के लिए एक आकर्षक और Sensitive डिजाइन बनाया जाता है। ग्राफिक डिजाइन के अंतर्गत Products, services या विज्ञापनों के लिए ईफेक्टिव डिजाइन, फोटो, लोगो, विज्ञापन बैनरों, वेबसाइटों, एप्लीकेशनों और Documents जैसी चीजों को बनाने की कला होती है।
ग्राफिक डिजाइन एक बहुत व्यापक क्षेत्र है, जिसमें लोगो डिजाइन, Advertisement डिजाइन, पैकेजिंग डिजाइन, बुकलेट डिजाइन, डिजिटल मीडिया डिजाइन और ब्रांडिंग डिजाइन किया जाता है। ग्राफिक डिजाइनर उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं और वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए उत्पादों और सेवाओं के बारे में आकर्षक और प्रभावी डिजाइन बनाते हैं जो उनके लक्ष्यों को पूरा करते हैं।
ग्राफिक डिजाइन हम क्यू करें ?
जैसा कि मैंने शुरुआत में बताया, ग्राफिक डिजाइन आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि यह हर उद्योग और क्षेत्र में अपना असर छोड़ रहा है। यह आपके लिए निम्नलिखित कारणों से उपयोगी हो सकता है:
आकर्षक और प्रभावी डिजाइन की आवश्यकता: अधिकांश लोग वे चीजें खरीदते हैं जो उनको आकर्षित करती हैं और उनके दिमाग में एक प्रभाव छोड़ती हैं। उत्पादों और सेवाओं के लिए भी यही सही है। इसलिए, एक आकर्षक और प्रभावी डिजाइन की आवश्यकता होती है जो उन्हें औरों की तुलना में अलग बनाता है।
आपके बिजनस के लिए ब्रांडिंग: ग्राफिक डिजाइन आपके व्यवसाय के लिए ब्रांडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अच्छी ब्रांड आईडेंटिटी आपके बिजनस को औरों से अलग दिखाने में मदद करती है और आपके ग्राहकों के मन में अपने बिजनस की एक अलग पहचान बनाने में मदद करती है।
क्रिएटिव कैरियर के लिए: यदि डिजाइन में आपका interest है तो ग्राफिक डिजाइन एक बढ़िया कैरियर का ऑप्शन हो सकता है। आप एक क्रिएटिव डायरेक्टर, फ्रीलांस डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनिंग या प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट बन सकते हैं। इसमें और भी कहीं ज्यादा स्कोप है।
सोशल मीडिया के कंटेंट बनाने के लिए: आजकल सभी लोग सोशल मीडिया जाना चाहते हैं। यहाँ पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए, आपको अपने ग्राफिक डिजाइन कि जरूरत पड़ती है। ग्राफिक डिजाइन सोशल मीडिया पर आपके कंटेंट को, आपके मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने में मदद करता है। और यहां आप अपनी वेबसाइट के लिए ग्राफिक डिजाइन कर सकते हैं। आप अपने सामाजिक मीडिया पोस्ट के लिए बैनर, इंफोग्राफिक और साथ में कई अन्य टाइप के ग्राफिक डिजाइन कर सकते हैं।
आजकर कई तरह के ग्राफिक डिजाइन टूल्स आ गए हैं। इसके लिए आप किसी भी अनलाइन टूल जैसे Canva या Adobe का कोई टूल्स का उपयोग करके अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए विजुअल तैयार कर सकते हैं। ये टूल बहुत आसान होते हैं और यहाँ कई तरह के बने बनाए टेम्पलेट भी मिलते हैं जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
अधिक बिक्री: आकर्षक और प्रभावी डिजाइन के उपयोग से उत्पाद या सेवा की बिक्री बढ़ सकती है। जब एक उत्पाद या सेवा आकर्षक और प्रभावी लगता है तो उसकी मांग बढ़ती है जिससे उत्पादकों को बेहतर मुनाफा मिलता है।
ब्रांड और उत्पाद की अधिकतम पहचान: एक ब्रांड या उत्पाद के लिए एक अच्छा ग्राफिक डिजाइन नहीं सिर्फ उसकी पहचान बढ़ती है, बल्कि उसे एक अलग पहचान देता है।
ग्राफिक डिजाइन कैसे किया जाता है?
ग्राफिक डिजाइन करने के लिए, सबसे पहले आपको अपने कस्टमर mind और अपने Purpose को समझना होगा। आपको यह भी जानना होगा कि कस्टमर किस रूप में आपके प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में सोचते हैं और उनके लिए क्या जरूरी है। यह जानना बहुत जरूरी होता है ताकि आप उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझ सकें और एक डिजाइन बना सकें जो उन्हें एक मैसेज देता है और उनकी समस्याओं को उनके प्रॉब्लेम को हल करता है।
एक ग्राफिक डिजाइन बनाने के लिए, आपको सोचना होगा कि कैसे कस्टमर आपके प्रोडक्ट या सर्विस का उपयोग करेंगे और उसके बाद आपको उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के आधार पर एक लेआउट डिजाइन करना होगा। एक ग्राफिक डिजाइन में अक्सर एक कलर पैलेट और फ़ॉन्ट का चुनाव बहुत जरूरी होता है। यह आपके मैसेज को बेहतर ढंग से दिखाता है।
यदि आप ग्राफिक डिजाइनिंग का काम ऑनलाइन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग ग्राफिक डिजाइनिंग ऑनलाइन करना पसंद करते हैं। क्योंकि यहां पर आपको घर बैठे काम करने का अवसर मिल जाता है और आपको किसी के अंडर काम करने की जरूरत नहीं पड़ती।
ग्राफिक डिजाइन करने के लिए कौन सी चीज कि जरूरत होती है?
ग्राफिक डिजाइन करने के लिए निम्नलिखित चीजें जरूरी होती हैं:
कंप्यूटर: ग्राफिक डिजाइन करने के लिए एक अच्छा कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए। जिसमें डिजाइन सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना होता है। कंप्युटर में आप अपने डिजाइन, फोटो, फोंट, टेक्स्टर और अन्य एलिमेंट्स को storage कर सकते हैं। एक डिजाइनर कंप्युटर का बेहतर उपयोग करके डिजाइन को बेहतर बनाता है। आप scathing और ड्रॉइंग बनाने के लिए पेन टैबलेट भी ले सकते है।
ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर: कंप्यूटर पर एक अच्छा ग्राफिक डिजाइन बनाने के लिए आपको डिजाइन सॉफ़्टवेयर की जरूरत होती है। डिजाइन सॉफ़्टवेयर की विभिन्न प्रकार होती हैं जैसे Adobe Photoshop, Adobe Illustrator, CorelDRAW, Sketch, Figma आदि। ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया जाता है, जो ग्राफिक डिजाइन का काम करने में मदद करता है।
नालिज और स्किल: धीरे धीरे इस फील्ड में काम करते करते आप अपना नालिज और स्किल बढ़ाते हैं और आपकि डिज़ाइनिंग क्वालिटी बेहतर से बेहतर होती जाती है। आप बेहतर ग्राफिक डिजाइन बना सकते हैं। इससे आपका करिअर बूम करता है। और आपको अच्छे पैसे मिलते हैं।
इसकी अधिक जानकारी विडिओ के रूप में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ग्राफिक डिजाइन के कॉमपोनेन्टस क्या है?
ग्राफिक डिजाइन के कॉम्पोनेन्ट्स कुछ इस प्रकार हैं:
टेक्स्ट: टेक्स्ट ग्राफिक डिजाइन का एक मुख्य कंपोनेंट है। अच्छी तरह से लिखे गए टेक्स्ट मैसेज को समझने में आसानी होती है और उसका मीनिंग भी क्लेयर होता है।
इमेज या ग्राफिक्स: ग्राफिक डिजाइन में ग्राफिक्स कि इम्पॉर्टन्ट बहुत होती हैं। एक हाई क्वालिटी ग्राफिक्स किसी भी प्रोडक्ट को या उसके मैसेज को आसानी से वाइरल कर देती है। ग्राफिक्स दो तरह कि होती है – vector graphics और raster graphics, where each pixel is separately defined (as in a digital photograph), and vector graphics, वेक्टर ग्राफ़िक्स डिजाइन को Illustrator जैसे सॉफ्टवेयर में बनाया जाता है जबकि raster graphics जैसा इमेज फ़ाइल आप फ़ोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर में बना सकते हैं।
फ़ॉन्ट: आपके ग्राफिक डिजाइन में उपयोग किए जाने वाले फ़ॉन्ट आपके मैसेज को समझने और समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, आपको उन्हें चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए।
कलर: कलर ग्राफिक डिजाइन में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। डिजाइनर बढ़िया कलर का चुनाव करके मैसेज को प्रभावी बनाते हैं और लोगों के मन में एक अलग इम्प्रेशन क्रीऐट करते हैं। प्रोडक्ट या सर्विस के लिए ग्राफिक डिजाइन में उपयोग किए जाने कलर पैलेट, एक तरह का चार्ट होता है। कलर पैलेट में सभी रंग एक साथ दिखाए जाते हैं। यह एक नजर में समझने में आसान होता हैं। ग्राफिक डिजाइन में कलर पैलेट कलर का चुनाव करके आप आराम से एक अच्छा और बढ़िया डिजाइन बना सकते हैं।
लेआउट: लेआउट ग्राफिक डिजाइन में भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। एक अच्छा लेआउट design के मैसेज को clear और मीनिंगफूल बनाता है जिससे कस्टमर को डिजाइन का मैसेज समझने में आसानी होती है।
टाइपफ़ेस: टाइपफ़ेस ग्राफिक डिजाइन में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इससे आप एक अच्छा टेक्स्ट मैसेज बना सकते हैं और अपने मैसेज को कस्टमर तक आसानी से पहुचा सकते हैं।
ग्राफिक डिज़ाइनर के लिए जरूरी योग्यता और कोर्स-
ग्राफिक डिजाइनिंग मूलत: क्रिएटिव कोर्सेज है। इसे आप ग्रैजूइट करते समय या ग्रैजूइट करने के बाद शुरू कर सकते हैं। आप हमारे देश में कई प्राइवेट और सरकारी संस्थान हैं जो इस कोर्स की पढ़ाई कराते हैं। इसमें कई तरह के कोर्स है –
पहला है डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइन – यह कोर्स आमतौर पर दो साल का होता है, इसमें ग्राफ़िक्स का बेसिक और एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है।
दूसरा है डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइन विद मल्टीमीडिया – इसकी अवधि एक साल है। इसमें मीडिया से संबंधित ग्राफिक डिजाइनिंग और आर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ में मल्टीमीडिया की ट्रैनिंग भी शामिल है और हम इसे मीडिया में कैसे इसका इस्तेमाल करें यह सिखाया जाता है।
तीसरा है डीटीपी इन ग्राफिक डिजाइन – इसे डेस्क टॉप पब्लिशिंग कहते हैं। यह कोर्स भी दो साल का होता है। इस कोर्स में डेस्कटॉप पब्लिशिंग, बुक पब्लिशिंग, ब्रोशुर डिज़ाइनिंग, पैम्फ्लिट डिज़ाइनिंग सिखाई जाती है। साथ में प्रिंटिंग और पैकेजिंग के बारे मे भी सिखाया जाता हैं। इनमें आप प्रैक्टिकल कर एक्सपर्ट कैसे बनें यह सिखाया जाता है।
चौथा है सर्टिफिकेट इन विज़ुअल ग्राफिक डिज़ाइन – छह महीने से एक साल के इस कोर्स में विजुअलाइजर की ट्रेनिंग दी जाती है।
इसके अलावा और भी अनलाइन बहुत सारे कोर्स हैं। जो आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कर सकते हैं और अपने करिअर में आगे बढ़ सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइनिंग में कमाई कितनी है?
ग्राफिक डिजाइनिंग एक बहुत ही व्यापक क्षेत्र है जिसमें कई तरह कि अर्निंग होती है। यहाँ आपकी अर्निंग कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि आपके द्वारा दिए गए सर्विसेज़, क्वालिटी उसका वैल्यू और टाइमिंग और आपका experience का लेवल।
एक शुरुआती ग्राफिक डिजाइनर की सालाना कमाई 2 लाख से 5 लाख रुपये हो सकती है, जबकि एक अनुभवी डिजाइनर की कमाई 10 लाख से 20 लाख रुपये तक हो सकती है।
इसके अलावा, आप फ्रीलांसिंग डिजाइनिंग करके अपनी इंडेपेन्डेन्ट इंकम ले सकते हैं। इसमें आप अपने सर्विसेज़ का एक कीमत तय कर सकते हैं। समय के साथ, आप अपनी क्षमताओं और अनुभव को बढ़ाकर अपनी कमाई दुगुनी और चौगुनी कर सकते हैं। जी हाँ, यहाँ पर आप दुगुनी और चौगुनी इंकम ले सकते हैं बशर्ते आप अपने कस्टमर को अच्छी क्वालिटी का डिजाइन बनाकर दे और उससे उस कस्टमर का फायदा हो।
ग्राफिक डिजाइनिंग से पैसे कैसे कमाएं?
ग्राफिक डिजाइनिंग से पैसे कमाने के कई तरीके हैं: ग्राफिक डिजाइनिंग एक बहुत बड़ा वाइड एरिया है, जिसमें कई तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं। नीचे कुछ तरीके दिए गए हैं:
फ्रीलांसिंग: फ्रीलांसिंग के माध्यम से, आप लोगों के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट का काम कर सकते हैं। इसमें विभिन्न कंपनियों, व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए लोगो, ब्रांडिंग, वेबसाइट डिजाइन आदि बनाने शामिल होते हैं। आप फ्रीलांस वेबसाइट्स जैसे Upwork, Freelancer या Fiverr पर अपनी सेवाओं को प्रदान करके पैसे कमा सकते हैं। आप online वेबसाईट पर जाकर इसके लिए रिसर्च भी कर सकते है कि दूसरे लोग किस तरह का डिजाइन बना रहे हैं। फिर आप अपना आकर्षक डिजाइन अनलाइन वेबसाईट पर डाल कर काम उठा सकते है और अर्निंग कर सकते हैं।
ऑनलाइन बेचना: अपनी डिजाइनिंग और क्रिएटिव उत्पादों को ऑनलाइन बेचना भी एक तरीका है। आप अपनी डिजाइनिंग सामग्री को बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। आप अपने डिजाइन को डिजाइन बेचने वाली वेबसाइट्स जैसे कि Shutterstock, Adobe Stock, iStock आदि पर बेच सकते हैं। कुछ और भी वेबसाइटों है जहां आप अपने डिजाइन बेच सकते हैं जैसे Etsy, Redbubble, Society6 आदि।
अपनी वेबसाइट बनाना: अपनी डिजाइनिंग के पोर्टफोलियो या अपनी डिजाइनिंग कंपनी की वेबसाइट बनाना भी एक उपाय है। आप अपनी वेबसाइट के माध्यम से आपके क्लाइंट्स को अपनी डिजाइनिंग सेवाओं के बारे में बता सकते हैं और उनसे सीधे बातचीत कर सकते हैं।
वर्चुअल डिजाइन स्टोर खोलना: अगर आप एक बेहतरीन डिजाइन बनाते है तो आप अनलाइन वर्चुअल डिजाइन स्टोर खोल सकते हैं और बिक्री कर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
ब्रांडिंग के लिए डिजाइन करें: आप ब्रांडिंग के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग का काम भी कर सकते हैं। अन्य लोगों के लिए लोगो, ब्रोशर, बैनर आदि बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
फ्रीलांस डिजाइनिंग कंपनी की स्थापना: आप अपनी फ्रीलांस डिजाइनिंग कंपनी शुरू करके ग्राफिक डिजाइनिंग से पैसे कमा सकते हैं। इसमें आप अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर सकते हैं जैसे लोगो, वेबसाइट डिजाइन, सोशल मीडिया डिजाइन।
ग्राफिक डिजाइन के साथ डिजिटल मार्केटिंग कैसे use करें। इसके लिए इस पेज पर जाएं।
अगर आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए और एक फील्ड में करिअर बनाना चाहते हैं तो हमसे whatsapp पर संपर्क कर सकते हैं।